{"_id":"63c2fe8f168a6113d402c181","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6524639110-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: गोहाना और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा फुटबॉल टूर्नामेंट का निर्णायक मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: गोहाना और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा फुटबॉल टूर्नामेंट का निर्णायक मुकाबला
विज्ञापन
फोटो- 50आर फुटबॉल मैच के दौरान जींद की गोलकीपर को छकाकर गोल करने का प्रयास करती दिल्ली की स्ट्राइक?
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। गांव ढाणी फौगाट में आयोजित लड़कियों की राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल स्पर्धा के तीसरे दिन हॉप्स क्लब दिल्ली की टीम ने आर्य क्लब जींद को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में दिल्ली की टीम गोहाना से भिड़ेगी। इसके अलावा तीसरे व चौथे स्थान के लिए मुकाबले भी रविवार को होंगे।
हरियाणा स्कूली फुटबॉल टीम के पूर्व चयनकर्ता एवं पीटीआई भगत सिंह ने बताया कि शनिवार को छह मैच खेले गए जिनमें पहले मैच में मंगाली हिसार की टीम को आर्य क्लब जींद से हार का सामना करना पड़ा। आर्य क्लब जींद की टीम ने तीन गोल किए जबकि मंगाली हिसार की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसी प्रकार दूसरे मैच में फुटबॉल क्लब सोनीपत ने फतेहाबाद को 1-0 से शिकस्त दी। तीसरे मैच में गोहाना ने जोधका सिरसा को 1-0 के स्कोर से पराजित किया। इसी प्रकार हॉप्स क्लब दिल्ली व अलखपुरा के बीच हुए मैच में हॉप्स क्लब दिल्ली विजयी रही। हॉप्स क्लब दिल्ली की छोरियों ने एक गोल किया जबकि अलखपुरा की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला आर्य क्लब जींद व हॉप्स क्लब दिल्ली के बीच खेला गया जिसमें हॉप्स क्लब दिल्ली ने आर्य क्लब जींद को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।
इस दौरान एचडी स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए 31 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। इसी प्रकार मास्टर विरेंद्र उर्फ टीनू ने 31 हजार रुपये की राशि व खेल किट देने की घोषणा की। पीटीआई भगत सिंह ने बताया कि रेफरी की भूमिका पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जोगेंद्र सिंह, नीरज, भगत सिंह व संजय छोटे ने निभाई।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
इस दौरान बनी सिंह, रणबीर सिंह, अजय, कटार सिंह, बल्लेराम,अशोक फौगाट,अश्विनी,नरेंद्र, अजय शर्मा, अनिल शर्मा, रोहतास, नंबरदार कृष्ण, नंबरदार किला सिंह, रामकरण नंबरदार, ठाकुर सिंह, नंबरदार गजे सिंह, बलराज फौगाट,कालूराम, विजय व संजय का सहयोग रहा।