फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: जमीन खरीद में धोखाधड़ी कर ठगे 6 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
चरखी दादरी। गांव डूडीवाला किशनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव निवासी दो लोगों पर फर्जी कागज बनवाकर जमीन बेचने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इसके लिए आरोपियों ने उससे 6 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़ित ने इस संबंध में दादरी अपराध शाखा में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डूडीवाला किशनपुरा निवासी हरिकिशन ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में गांव निवासी धूप सिंह और धर्मचंद से एक कनाल दस मरला जमीन खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने उससे छह लाख रुपये लेकर इकरारनामा भी किया था। उसने बताया कि उन्होंने उससे कहा कि जब भी वो चाहे जमीन की रजिस्ट्री करवा सकता है।
विज्ञापन

हरिकिशन ने बताया कि इसके बाद वह जब भी जमीन की रजिस्ट्री करवाने की कहता तो दोनों कोई बहाना बनाकर बात को टाल देते थे। उसने बताया कि एक दिन उसने हलका पटवारी से इस संबंध में बात की तो उनका जमीन पर मालिकाना हक न होने की बात सामने आई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई कर रुपये बरामद करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed