{"_id":"63bdb0bfff48594b201a8717","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr6521243192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रील बनाकर गणतंत्र दिवस पर कर सकते हैं राष्ट्रभक्ति का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रील बनाकर गणतंत्र दिवस पर कर सकते हैं राष्ट्रभक्ति का इजहार
विज्ञापन
रील बनाकर गणतंत्र दिवस पर कर सकते हैं राष्ट्रभक्ति का इजहार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय की ओर से इस वर्ष 26 जनवरी पर ‘देशभक्ति रील मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए माई जीओवी डॉट इन पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। उपायुक्त प्रीति ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया की रील्स युवा पीढ़ी के लिए अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी माध्यम में युवाओं के लिए देशभक्ति और सामाजिक एकता की भावना प्रदर्शित करने का एक अवसर भारत सरकार ने दिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति पर आधारित रील की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि रील की वीडियो का अधिकतम समय 60 सेकंड होना चाहिए। रील को यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम व गूगल ड्राइव लिंक के रूप में सबमिट किया जाए। प्रतियोगिता के तहत प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये दिया जाएगा।