फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: कोहरे के प्रकोप से थमी वाहनों की गति, धूप खिलने से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 29 मंगलवार को छाई धुंध से गुजरती ट्रेन। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक दृश्यता 10 मीटर से भी कम बनी रही और इसके चलते वाहन चालकों व आम लोगों को आवागमन में परेशानी आई। इस दौरान बर्फीली हवाओं का भी दबाव बना रहा। दोपहर साढ़े 12 बजे सूर्य देव के दर्शन हो पाए। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार कोहरे के बाद धूप खिलना फसलों के लिए काफी फायदेमंद हैं। वहीं, कोहरे के कारण बसें और ट्रेन सुबह के समय लेट रहीं, जिसके चलते यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छाने से जनजीवन काफी प्रभावित रहा। इससे वाहनों की गति पर विराम लगा रहा। हालांकि गनीमत रही कि कोहरे के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। दूसरी ओर ठंड की वजह से दोपहर तक बाजारों में भी आवागमन काफी कम देखने को मिला।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर साढ़े 12 बजे धूप खिलने पर लोगों को ठंड से काफी राहत मिली और दोपहर बाद चार बजे तक धूप निकली रही। शाम करीब साढ़े पांच बजे शीतलहर का प्रकोप फिर से शुरू हो गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब मौसम साफ रहेगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एक डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान तो स्थिर रहा, लेकिन अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 19 हो गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार और वीरवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम दस डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। आगे मौसम साफ रहेगा।
फसलों के लिए अनुकूल है मौसम : डॉ. मोहिंद्र
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. मोहिंद्र यादव का कहना है कि इस समय मौसम सभी प्रकार की फसलों के लिए अनुकूल है। उनका कहना है कि जब पाला पड़ता है तब फसलों में नुकसान होता है। इस समय कोहरा छाने और फिर धूप निकलने से गेहूं व सरसों की फसलों का सही विकास हो रहा है।

स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान : डॉ. कृष्ण
सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार का कहना है कि ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोगों को सतर्क रहना चाहिए। इस मौसम में लोग स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमारियों से ग्रस्त लोगों का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नजर आए तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed