फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

Charkhi Dadri News: गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छाए दादरी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 13 शहीद दलबीर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित स्पर्धा के विजेता प्रतिभागियों को सम्मा - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। विद्यार्थियों का गणित विषय के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए मंगलवार को दादरी राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतर विद्यालय गणित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के दृष्टिगत यह प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें तीनों ब्लॉक की तीन-तीन टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 3 सदस्य शामिल रहे। स्पर्धा में दादरी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

हड़ोदी राजकीय विद्यालय के गणित प्रवक्ता राजेंद्र कुमार ने क्विज मास्टर और नेपाल यादव व कविता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों का उत्साह देखने योग्य रहा। शुरू में जिला गणित विशेषज्ञ सीमा ने सभी विद्यार्थियों को नियमों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय दादरी के विद्यार्थी यश, शक्ति और गौरव रहे। द्वितीय स्थान पर इसी स्कूल की वंश, मनमोहन और ध्रुव की टीम रही। तृतीय स्थान पर मॉडल संस्कृति विद्यालय बाढड़ा के विद्यार्थी ऋषभ, अमित और ईशिका रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में जिला विज्ञान विशेषज्ञ वीनू शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनको प्रशंसा पत्र प्रदान किए। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट ने बताया कि विज्ञान, गणित विषयों को प्रोत्साहन देने के लिए राजकीय विद्यालयों में इस प्रकार की प्रश्नोत्तरी, लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed