फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सहयोग करें लोग: जलधीर कलकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो- 27 गांव डोहका मौजी विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित करते डीपीसी व उपजिला शिक्षा ? - फोटो : CharkhiDadri
बाढड़ा। उपजिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह कलकल ने रविवार को गांव डोहका दीना व डोहका मौजी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बनाए गए शौचालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में सुविधाएं बढ़ाने के लिए हरसंभव मदद करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

गांव डोहका दीना व डोहका मौजी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने अपने पिता स्वर्गीय सूबे सिंह की स्मृति में छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराया है। ग्रामीणों की मौजूदगी में रविवार को डीपीसी व उपजिला शिक्षा अधिकारी जलधीर सिंह कलकल ने इनका उद्घाटन कर विद्यार्थियों को समर्पित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज शिक्षा विभाग ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में आधुनिक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। विभाग की अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा कर उन्हें उचित पुरस्कार के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल कुमार ने स्कूल में हाईटेक लाइब्रेरी बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्र इंदौरा, प्राचार्य सुरेंद्र श्योराण, राजेश सांगवान, डुडीवाला विद्यालय के प्राचार्य हरिकेश कुमार, सरपंच कुलदीप व बजरंग, पूर्व सरपंच उमेद सिंह, वेदपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामबीर श्योराण, सुखबीर, सुरेंद्र व प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed