चरखी दादरी। पंचायत समिति चुनाव में दूसरे स्थान पर रहले वाली प्रत्याशी मीनू को ग्रामीणों ने 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। मीनू चुनाव 313 वोट के अंतर से हार गई थी। इस सम्मान के लिए मीनू ने महराणा के ग्रामीणों का आभार जताया है।
बता दें कि पंचायत समिति के वार्ड-19 में महराणा और टिकान कलां गांव आते हैं। इस बार यह वार्ड बीसी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। टिकान कलां में बीसी वर्ग से प्रत्याशी न होने के चलते महराणा से तीन महिला उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। 27 नवंबर को हुई मतगणना में मधुबाला 1001 वोट लेकर विजेता बनी जबकि मीनू 612 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। प्रत्याशी मीनू के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ग्रामीणों ने उसे नकद राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच प्रेम पहलवान, मुकेश ग्रोवर, पूर्व सूबेदार इब्राहिम, मीन अली, सुबे सिंह, पंच अशोक कुमार, शरीफ अली, माडूदीन, कमल व कपूर दिन आदि उपस्थित रहे।