फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri news

सड़क पर सैर करना और दौड़ लगाना साबित हो सकता है जानलेवा : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri news
फोटो 32 एसपी दीपक गहलावत। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि सड़कों पर सैर करना और दौड़ लगाना सर्दियों के मौसम में जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों और लोगों से सैर व दौड़ के लिए पार्कों और स्टेडियम में जाने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए किसी भी सूरत में खिलाड़ी सड़कों पर अभ्यास न करें। जिलावासियों के लिए विशेष सलाह जारी करते हुए उन्होंने सावधानी बरतने की हिदायत दी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर काफी हद तक हादसों से बच सकते हैं। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है, इसलिए वाहन चालक व अन्य लोग भी विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों में सेमिनार व गोष्ठियों के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करती है। लेकिन इसके बावजूद भी कई बार थोड़ी सी लापरवाही के कारण लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार पैदल चलने वाले लोग या फिर सड़क पार कर रहे लोग भी वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में पैदल चलते समय या फिर सड़क पार करते समय सावधानियां बरत कर हादसों से हम बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed