फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Strict action will be taken for negligence in the disposal of complaints

Charkhi Dadri News: शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 02 Sep 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 02 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken for negligence in the disposal of complaints
अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सीटीएम।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जनसेवा और सुशासन के निर्देशों की अनुपालना में जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला प्रशासन एक्टिव है ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक को योजना का लाभ प्रभावी रूप से मिल सके। सीटीएम सुरेश दलाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल तथा सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे की स्थिति पर अपडेट रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से ली गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनता की समस्याओं का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर होना चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई न की जाए। उन्होंने बैठक में विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ''''समाधान शिविर'''' में आने वाले हर नागरिक की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच के अनुरूप प्रशासनिक कार्यप्रणाली को इतना सुलभ बनाया गया है कि आम जन को अपनी समस्याओं के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का उसी दिन या तय समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो की शिकायतों का हो शीघ्र निपटान
जनसंवाद पोर्टल और सीएम विंडो से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में औपचारिकता न की जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि और समाधान की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही के कारण शिकायत लंबित पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी सरकार के इन डिजिटल पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान तहसीलदार सन्नी दलाल,नायब तहसीलदार साहिल दलाल,नायब तहसीलदार बौंद अंजु एससीपीओ विकास राणा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed