{"_id":"633893e018dac80ed066bb54","slug":"charkhi-dadri-news-charkhidadri-news-hsr643481956","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने के प्रसंग का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटने के प्रसंग का किया मंचन
विज्ञापन
फोटो:34 नगर के पुराना शहर में रामलीला मंचन करते हुए कलाकार।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पुराना शहर में चल रही राम लीला मंचन के दौरान कलाकारों ने श्रीराम, सीता व लक्ष्मण के पंचवटी चले जाने व अत्री मुनि से मिलने के प्रसंगों का मंचन किया गया। पंचवटी में रावण की बहन शूर्पणखा का राम-लक्ष्मण के पास जाना और उन पर आसक्त होकर अपना रूप बदल सुंदर स्त्री का वेश धारण कर विवाह का प्रस्ताव रखने के प्रसंग का बड़े ही मनोहारी तरीके से मंचन किया गया।
राम-लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा के विवाह के प्रस्ताव को अस्वीकार कर देने, लक्ष्मण के क्रोधित हो जाने और उसके बाद उसकी नाक काट दिए जाने के प्रसंग का सजीवता से मंचन किया गया। तत्पश्चात शूर्पणखा का खर दूषण के पास पहुंचना, उसका श्रीराम के हाथों वध हो जाना, शूर्पणखा का रावण के दरबार में पहुंचना और अपनी व्यथा सुनाने के प्रसंगों का भी सजीवता से मंचन किया गया। इसके बाद रावण द्वारा प्रपंच व स्वर्ण मृग की माया को रच सीता का अपहरण कर लेने की लीला का मंचन किया गया।
इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सुरेश कुमार वार्ड-13 से पार्षद कुलदीप सैनी, झांसी की रानी संगठन से प्रियंका ने लीला में शिरकत की। कमेटी सदस्यों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेयरमैन मनोज वर्मा, राहुल मराठा, उपप्रधान जयभगवान मस्ताना, रोहताश शर्मा, रिंपी फौगाट, सचिव राजकुमार बंसल, कोषाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, रवि फौगाट, डायरेक्टर बजरंग शर्मा, अखिलेश बंसल, रोशन लाल जांगड़ा, राजेश कुमार, श्यामसुंदर, सूबे सिंह मौजूद रहे।