फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charkhi dadri,corona active case

छह और कोरोना संक्रमित ठीक होकर लौटे घर

Sat, 04 Jul 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
charkhi dadri,corona active case
छह और संक्रमित शनिवार को कोरोना को हराकर अपने घर वापसी कर गए। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया है। एहतियात के तौर पर अभी उनको होम क्वारंटीन रहना होगा। छह और संक्रमितों के ठीक होने के बाद कोरोना को हराने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। फिलहाल जिले में 32 कोरोना एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चंचल तोमर ने बताया कि शनिवार को छह संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। ये अगल-अलग गांव के हैं। उनसे पहले 48 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शनिवार को कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। अब तक जिले में 87 संक्रमित मिले हैं जिनमें से एक की मौत हुई है और 32 एक्टिव केस है। 54 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 5244 सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 4952 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को सात लोग सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहे जबकि 11 लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया। जिले में 1679 लोग होम क्वारंटीन हैं जबकि 1520 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। 205 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

62.06 प्रतिशत हुआ जिले का रिकवरी रेट
जिले में अब तक 87 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जिनमें से शुक्रवार तक 48 को डिस्चार्ज किया गया। शुक्रवार तक जिले का रिकवरी रेट 55.72 प्रतिशत था। शनिवार को छह और संक्रमितों के ठीक होने के बाद रिकवरी रेट 6.34 प्रतिशत बढ़कर 62.06 हो गया।

जिले में पिछले दो दिनों से कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। शनिवार को छह संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 54 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। इस समय जिले में 32 कोरोना एक्टिव केस हैं।
- डॉ. चंचल तोमर, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed