फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   charas smugglar arrested

Charkhi Dadri News: ऑटो में चरस की खेप लेकर आते समय तस्कर को पकड़ा

Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 24 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
charas smugglar arrested
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्कर रणवीर। स्रोत: पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/झोझूकलां। ऑटो में सवार होकर कादमा में चरस की खेप देने आ रहे तस्कर को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भिवानी यूनिट ने झोझूखुर्द से दबोच लिया। आरोपी भिवानी जिले के गांव बामला का रहने वाला है। उसके पास से 1.067 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। वहीं, झोझूकलां थाने में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
उप निरीक्षक तूफान सिंह ने बताया कि उनकी टीम रविवार शाम रामबास बस अड्डे पर मौजूद थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बामला निवासी रणवीर चरस बेचने का काम करता है। वह अपने ऑटो में चरस लेकर कादमा की तरफ आ रहा है। अगर नाकेबंदी की जाए तो उसे काबू किया जा सकता है। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम झोझूकलां-झोझूखुर्द रोड पर पहुंची और संदेह के आधार पर एक ऑटो को रुकवाकर चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बामला निवासी रणवीर के रूप में बताई।
विज्ञापन

इसके बाद राजपत्रित अधिकारी के तौर पर प्राचार्य सुरेंद्र को फोन किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने सूची में अंकित रिजर्व राजपत्रित अधिकारी को फोन किया और उन्होंने कहा कि पहले ड्यूटी राजपत्रित अधिकारी से संपर्क करें। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी के तौर पर प्राचार्य सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और झोझूखुर्द सरपंच पवन भी वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ऑटो की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के सामने के डेशबोर्ड के नीचे एक काली पॉलिथीन बरामद हुई। इसकी जांच करने पर 1.067 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके तुरंत बाद टीम ने आरोपी तस्कर रणवीर को काबू कर लिया और उसे व मादक पदार्थ को लेकर झोझूकलां थाने आ गई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed