{"_id":"630d0934fcf0e713812e9ceb","slug":"chairman-of-pollution-control-board-inspected-the-crusher-zone-charkhidadri-news-hsr6404739182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष ने किया क्रशर जोन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष ने किया क्रशर जोन का निरीक्षण
विज्ञापन
चरखी दादरी। माइनिंग जोन में प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए माइनिंग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा ऑक्सीजन पार्क बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पी राघवेंद्र राव की अध्यक्षता में अटेला माइनिंग जोन में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। पी राघवेंद्र ने चरखी दादरी जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय अगले माह से खोलने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम के तहत 10 हजार पौधें लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राघवेंद्र ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। अरावली क्षेत्र पूरी तरह से हरा-भरा होना चाहिए। इससे वर्षा भी अधिक होगी और मिट्टी का कटाव भी नहीं हो सकेगा।
इस दौरान क्रशर यूनियन ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पी राघवेंद्र राव को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्रशर इकाइयों को स्थायी जोन में स्थापित करने, क्रशरों की कैपेसिटी नियंत्रण बोर्ड के अनुसार करने, क्रशर जोन के रास्तों को पक्का करने व पेयजल सप्लाई की व्यवस्था करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम अनिल यादव, प्रदूषण नियंत्रक राकेश भौंसले, संजीव कुमार बुद्धिराज, बिजली निगम एसई रणबीर सिंह व एक्सईएन सचिन यादव, भूपेंद्र सिंह, क्रशर एसोसिएशन से सोमबीर घसौला, प्रधान जसवीन पहल, कृष्ण सांगवान, कुनाल सिंह, दलबीर राणा, संजीव, मनोज ढांडा, जयभगवान उपस्थित रहे।