फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Chairman-councillors lift garbage at night, sanitation workers protest

चेयरमैन-पार्षदों ने रात को उठवाया कचरा, सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chairman-councillors lift garbage at night, sanitation workers protest
चरखी दादरी। सफाई कर्मचारियों के मांगों को लेकर हड़ताल करने से त्योहारी सीजन का मजा किरकिरा हुआ है। शहर में लगे कचरे के ढेरों और इससे आमजन को होनी परेशानी को देखते हुए शनिवार रात चेयरमैन और पार्षदों ने अपने स्तर पर शहर में सफाई अभियान चलवाकर कचरे का उठान कराया। हालांकि उनके प्रयास से केवल एक ही मुख्यमार्ग से कचरे का उठान हो पाया जबकि बाकी जगह कचरा जस का तस रहा। दूसरी ओर मांगों के विरोध में धरना दे रहे कर्मचारियों ने इस प्रयास का विरोध में शहर में प्रदर्शन के साथ किया।
विज्ञापन

बता दें कि गत बुधवार से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर हैं। शनिवार को नगर परिषद अधिकारियों के पार्षदों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सफाई अभियान चलाने की रणनीति तैयार करने पर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने सभी वाहनों की हवा निकाली थी। बावजूद इसके बाद पार्षदों ने दोपहर के समय अपने स्तर पर ट्रैक्टर व जेसीबी मुहैया करवाकर पांच जगहों से कचरे का उठान कराया था। शहर की समस्या को देखते हुए पार्षदों ने शनिवार रात भी सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

रात आठ बजे लोहारू चौक से चेयरमैन बक्शीराम सैनी और उप प्रधान संदीप फौगाट की मौजूदगी में अभियान की शुरूआत की गई और समान 12 बजे किया गया। इन चार घंटों में करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर 14 जगहों से आठ ट्रॉली कचरा उठाया गया। वहीं, देर रात ही इस कदम से बिफरे सफाई कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया। उनकी डीसी प्रीति से भी वार्ता हुई, लेकिन सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविवार को भी दिया धरना
वहीं, सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में रविवार को भी धरना दिया। इन कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। रविवार को छोटी दिवाली पर भी किसी सफाई कर्मचारी ने काम नहीं किया और इसके चलते शहर में से कचरे का उठान नहीं हो पाया।
- 100 टन कचरा पड़ा सड़कों पर, आज फिर चलेगा अभियान
पिछले पांच दिनों से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और इसके चलते सभी बाजार व अस्थाई डंपिंग प्वाइंट्स कचरे से अटे पड़े हैं। हालांकि शनिवार को शहर से करीब 25 टन कचरा उठाया गया लेकिन बावजूद इसके अभी भी 100 टन से अधिक कचरा शहर में खुले में सड़ रहा है। दूसरी ओर पार्षदों ने सोमवार को दोबारा से सफाई अभियान चलाने की रणनीति तैयार की है।

कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पार्षदों के सहयोग से शनिवार को नाइट स्वीपिंग की गई। रात 12 बजे तक शहर में कई जगहों से 8 ट्रॉली कचरे का उठान कराया। रविवार को आराम के बाद सोमवार को दोबारा से सफाई अभियान चलाएंगे। नगर परिषद सफाई कर्मचारी रविवार को भी हड़ताल पर रहे।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed