फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Ceverline Problem

एक साल बाद भी विभाग ने ठीक नहीं कराई सीवर लाइन, परेशानी

Thu, 01 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ceverline Problem
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवर ठीक करने के लिए खोदा गया गड्ढा । - फोटो : CharkhiDadri
वार्ड-21 के मुख्य घिकाड़ा रोड पर एक साल गुजरने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग ने क्षतिग्रस्त सीवर लाइन ठीक नहीं की है। इस कारण सीवर मैनहोल से दूषित पानी ओवरफ्लो हो रहा है। लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन ठीक करने के लिए करीब दस माह से खुला पड़ा है। अब तक जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने न तो लाइन ठीक करवाई है और न ही गड्ढे को बंद किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर लोगों और वार्ड पार्षद ने रोष जताया है। लोगों का आरोप है कि समस्या से अवगत कराने के बाद भी विभाग ने समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन

वार्ड-21 में सैनिक कैंटीन के समीप रहने वाले लोगों का कहना है कि गलियों के बाद अब घरों के अंदर तक सीवर का दूषित पानी पहुंच चुका है। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। वार्ड के लोगों ने जल्द समाधान न होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हरी नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या विकट होती जा रही है। यहां सीवर ओवरफ्लो के कारण लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। दूषित जलभराव से परेशान लोगों ने प्रशासन व जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष जताया। लोगों ने दूषित पानी की निकासी कर समस्या के समाधान की मांग की है। लोगों ने बताया कि वे कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन सीवर की सफाई नहीं हो रही है और न ही लाइन ठीक करने के लिए खोदे गए गड्ढे को पाटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को एक वर्ष हो गया है जिसका समाधान विभाग आज तक नहीं कर पाया है। लोगों ने बताया कि दूषित पानी भरा होने से बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है। लोगों ने कहा कि अगर जनस्वास्थ्य विभाग ने समस्या का समाधान जल्द नहीं किया तो वे कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-21 के पार्षद रोहित ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत विभाग को कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक वर्ष पहले खोदे गए गड्ढे को आज तक विभाग ने बंद नहीं किया है। इसके चलते कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इधर, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मनोज रोहिल्ला ने कहा कि घिकाड़ा रोड हरी नगर में टूटी सीवर लाइन को जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा। हम नियमित सफाई करवाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर कहीं कोई समस्या है तो जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed