फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cever Problem in Baudkala

दूषित पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीण परेशान, समाधान की मांग

Wed, 07 Aug 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cever Problem in Baudkala
गांव फौगाट में बूस्टिंग स्टेशन वाली गली में जमा गंदा पानी। - फोटो : CharkhiDadri
स्वच्छता को लेकर सरकार अभियान चला रही है, लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी की समस्या जस की तस बनी हुई है। गांव फौगाट के वार्ड चार में दूषित पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध न होने से ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से दूषित पानी गली में भरा हुआ है, जिसके चलते ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का अंदेशा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दूषित पानी की निकासी की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण कालू, नरेश, चंद्रपाल, अरविंद्र, संजय और कुलदीप ने बताया कि गांव फौगाट में बूस्टिंग स्टेशन के साथ लगती गली में दूषित पानी भरा है। उन्होंने बताया कि गली में पानी निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं है। यह समस्या पिछले लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीण कई दफा समस्या के स्थायी समाधान की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं सुधरे हैं। समस्या के कारण ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो गली पक्की बनी हुई है, लेकिन गंदे पानी की समस्या के चलते ग्रामीणों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और विकट हो जाती है। इसमें ग्रामीणों को जलभराव का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बारे में ग्राम पंचायत को भी कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन पंचायत ने भी समस्या का समाधान नहीं करवाया है। ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी में मच्छर और मक्खियां पैदा होने से बीमारी फैलने का भय भी बना हुआ है।
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश को लेकर मतभेद के चलते ही समाधान नहीं हो पा रहा है : सरपंच
सरपंच जयपाल सिंह ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन के पास गली में गंदा पानी भरने से ग्रामीण परेशान हैं। जहां दूषित पानी की निकासी की जानी है, उस जगह को लेकर आपसी विवाद है। बिना पैमाइश के इस जगह पर गंदे पानी की निकासी को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में पंचायत भी दुविधा में फंसी है। जमीन की पैमाइश के बाद ही पंचायत गंदे पानी की निकासी के लिए प्रबंध करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed