{"_id":"6883ce92bc217d03fc0aa369","slug":"cet-650-policemen-will-take-charge-of-security-at-17-examination-centers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-141318-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : 17 परीक्षा केंद्रों पर 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : 17 परीक्षा केंद्रों पर 650 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
Sat, 26 Jul 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
जैन समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन देतीं गीता महाराज।
चरखी दादरी। दो दिवसीय सामान्य पात्रता परीक्षा के आयोजन के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। इसके लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करीब 17 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, करीब 650 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ट्रैफिक ड्यूटी भी लगाई गई है।
जिला प्रशासन ने सीईटी की निष्पक्ष एवं निर्बाध परीक्षा संपन्न करवाने के लिए पूरा अमला लगा दिया है। उपायुक्त मुनीश शर्मा स्वयं तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरत के अनुसार निर्देश भी जारी कर रहे हैं। सीईटी परीक्षा को लेकर उपायुक्त अभी तक कई दौर की बैठकें कर चुके हैं। अब जिला प्रशासन परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
5 रूट पर शटल बस सेवा पहुंचाएगी परीक्षा केंद्र
उपायुक्त के आदेशों के अनुसार दूसरे स्थानों से जिले में परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए शटल बस सेवा के 5 रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। सभी बसें पहले नई अनाज मंडी परिसर में पहुंचेगी। वहां से अलग-अलग रूटों पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाएंगी। पहले रूट के तहत नई अनाज मंडी से महेंद्रगढ़ व लोहारू चौक होते हुए एससीआर स्कूल चरखी, ग्रीन मिडोज स्कूल व आरईडी स्कूल तक बस सेवा मिलेगी। दूसरे रूट में नई अनाज मंडी से महेंद्रगढ़ चौक व कलियाणा रोड पर बेस मॉडल स्कूल व गीता निकेतन स्कूल तक बस सेवा होगी।
विज्ञापन
तीसरे रूट के तहत नई अनाज मंडी से आर्यन मॉडल व केएन स्कूल तक, चौथे रूट में मंडी से काठमंडी स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और वैश्य स्कूल तक बस चलेगी। पांचवें रूट में नई अनाज मंडी से काॅलेज रोड पर एपीजे काॅलेज, डीआरके स्कूल व जनता काॅलेज तक परीक्षार्थियों को पहुंचाया जाएगा।
- 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट संभालेंगे जिम्मेदारी
सीईटी के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये सीईटी परीक्षा की कमान संभालेंगे। इसके अलावा, अधिकारियों व कर्मचारियों के संयुक्त उड़नदस्ता दल गठित किए हैं। परीक्षा केंद्रों पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात रहेगी।
- यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार, डीआरके आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, जनता विद्या मंदिर गणपतराय रासीवासिया कॉलेज, एपीजे महिला कॉलेज, एससीआर स्कूल, आरईडी स्कूल, ग्रीन मिडोज सीनियर सेकंडरी स्कूल चरखी, वैश्य सीनियर सेकंडरी स्कूल, वैश्य महिला सीनियर सेकंडरी स्कूल, पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, गीतांजलि सीनियर सेकंडरी स्कूल, बेस मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, केएन सीनियर सेकंडरी स्कूल, आर्यन मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
- परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू
जिलाधीश ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए 26 व 27 जुलाई को सीईटी को लेकर निषेधाज्ञा के आदेश किए हैं। आदेशों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा, 200 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हड़ी, जाली, चाकू और अन्य हथियार जैसे अपराध के हथियार लेकर नहीं चल सकेगा।
- सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन की ओर परीक्षा को देखते हुए तीन हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। अगर किसी परीक्षार्थी को कोई सूचना अथवा जानकारी चाहिए तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। हेल्पलाइन नंबर 01250-220144, 01250-295554 व 01250-222600 पर भी संपर्क कर सकते हैं।