फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cbc machine close from 15 days

Charkhi Dadri News: एमसीएच में 15 दिनों से सीबीसी मशीन खराब, मरीज हो रहे परेशान

Tue, 16 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 16 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
cbc machine close from 15 days
लैब में खराब पड़ी सीबीसी मशीन। संवाद
पेज दो लीड
विज्ञापन

खून जांच के लिए मरीजों को नागरिक अस्पताल किया जा रहा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के मातृ-शिशु (एमसीएच) अस्पताल में पिछले 15 दिनों से सीबीसी यानी खून जांच की मशीन खराब पड़ी है। इससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन के खराब होने से मरीजों को खून की रिपोर्ट देरी से मिल रही है। इससे समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। मरीजों का कहना है कि जांच के लिए उन्हें 5 किलोमीटर दूर स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। इससे परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से खराब सीबीसी मशीन को ठीक करवाने की मांग की है।
सरदार झाड़ूसिंह चौक स्थित मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) में दो वरिष्ठ चिकित्सकों की नियुक्ति होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं, मरीजों की संख्या में इजाफा होने के साथ-साथ सुविधाओं में भी कमी पाई जा रही है। अस्पताल में उपचार के लिए आए राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, संदीप बंसल, राजीव कुमार, प्रमेंद्र फोगाट ने बताया कि गत 15 दिनों से सीबीसी मशीन खराब पड़ी है। इस कारण मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए 5 किलोमीटर दूर स्थित नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। जहां उनको दूसरे दिन रिपोर्ट मिल पाती है। इससे उनको समय पर उपचार नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

बुखार और खांसी की ओपीडी बढ़ी

एमसीएच में प्रतिदिन 250 मरीज बुखार व खांसी रोग के पहुंच रहे हैं। यहां सीबीसी मशीन खराब होने के कारण उनके विभिन्न प्रकार के नमूनों की जांच नहीं हो पा रही है। वहीं, सैंपल रिपोर्ट से ही पता चलता है कि मरीज को कौन-सा बुखार है। एमसीएच में मरीज को खून का सैंपल देने के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया जाता है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद मरीज का उपचार शुरू किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज बोले-अस्पताल प्रशासन जल्दी ठीक करवाए मशीन
इन दिनों वायरल बुखार फैल रहा है। शहर के आधे से अधिक मरीज 5 किलोमीटर दूर स्थित नागरिक अस्पताल जाने की अपेक्षा एमसीएच में ही उपचार करवाना उचित समझते हैं। वहीं, अस्पताल की सीबीसी मशीन 15 दिनों से खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से जल्द मशीन ठीक करवाने की मांग की है।

वर्सन :
सीबीसी मशीन ठीक करवाने के लिए इंजीनियर को शिकायत भेजी गई है। इंजीनियर आने के बाद मशीन को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी।
-डॉ. राहुल अरोड़ा, प्रवक्ता नागरिक अस्पताल
फोटो : 08 एमसीएच में खून जांच के लिए बनाई गई लैब। संवाद
फोटो: 09 लैब में खराब पड़ी सीबीसी मशीन। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed