{"_id":"624de125902362472c4c0896","slug":"caught-two-cases-of-copying-in-hindi-exam-charkhidadri-news-hsr6284811157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी की परीक्षा में नकल के दो केस पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी की परीक्षा में नकल के दो केस पकड़े
विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़े नकल डालने आए युवक।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के गणित के पेपर में शिक्षा विभाग और प्रशासन की दिखी सख्ती बुधवार को दसवीं के हिंदी के पेपर में नजर नहीं आई। शहर के काठमंडी राजकीय कन्या स्कूल में जहां खूब पर्चियां फेंकी गईं तो वहीं रानीला और मिसरी परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप मिला। बोर्ड उड़नदस्ते ने पेपर में दो यूएमसी (अनफेयर मींस केस) भी बनाए हैं।
जिले में बुधवार को हरियाणा बोर्ड दसवीं हिंदी की परीक्षा 34 केंद्रों पर आयोजित की गई। जिले में कुछ स्थानों को छोड़कर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सपंन्न हुई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर उड़नदस्ते निरीक्षण करते रहे। गांव मिसरी स्थित परीक्षा केंद्र में उड़नदस्ते ने दो नकलची पकड़े। इस दौरान यहां बाहरी हस्तक्षेप भी देखने को मिला। बोर्ड प्रश्नपत्र फ्लाइंग टीम के सदस्य जयकरण ने बताया कि गांव रानीला परीक्षा केंद्र में भी बाहरी हस्तक्षेप ज्यादा देखने में आया। केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ बनी रही। इस संबंध में पुलिस को और सख्ती से पेश आने को कहा गया है ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हों। उन्होंने ने बताया कि गांव मिसरी स्थित परीक्षा केंद्र में दो विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं।
इन टीमों ने किया निरीक्षण
परीक्षा के दौरान बोर्ड उड़नदस्तों के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी समेत स्पेशल उड़नदस्ते केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। बुधवार को 11उड़नदस्तों ने 34 परीक्षा केंद्र कवर किए। शहर के परीक्षा केंद्रों की बात करें तो काठमंडी स्थित राजकीय कन्या स्कूल केंद्र पर नकल नहीं रुक रही है। यहां असामाजिक तत्व दीवार पर चढ़कर परीक्षा की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं। पुलिस इन पर सख्ती बरतने की बजाय नरमी से पेश आती नजर आई।