{"_id":"658e8701dc3208b68703132c","slug":"cash-worth-3-lakh-80-thousand-and-gold-bangle-weighing-one-and-half-tola-stolen-from-house-in-dadri-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: घर से 3 लाख 80 हजार की नकदी और डेढ़ तोला वजनी सोने के कड़े चोरी, व्यक्ति पत्नी के साथ गया था प्लॉट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: घर से 3 लाख 80 हजार की नकदी और डेढ़ तोला वजनी सोने के कड़े चोरी, व्यक्ति पत्नी के साथ गया था प्लॉट में
Fri, 29 Dec 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:14 PM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ निवासी राजेश पुत्र दयानंद ने बताया कि 28 दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वो अपनी पत्नी समेत किसी काम से प्लॉट में गया था। करीब एक घंटा उन्हें वहां लगा। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वो घर पहुंचे तो घर के बेड का सारा सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चरखी दादरी के फतेहगढ़ गांव में एक घर से चोर दिनदहाड़े 3.80 लाख की नकदी और डेढ़ तोला वजनी सोना के कड़े चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है जिसके आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ निवासी राजेश पुत्र दयानंद ने बताया कि 28 दिसंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वो अपनी पत्नी समेत किसी काम से प्लॉट में गया था। करीब एक घंटा उन्हें वहां लगा। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वो घर पहुंचे तो घर के बेड का सारा सामान बिखरा मिला। राजेश ने बताया कि उन्होंने जब बेड में रखी नकदी और गहने संभाले तो 3.80 लाख की नकदी और 15 ग्राम वजन के सोने के कड़े चोरी मिले।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पुलिस का सूचित किया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। उसी दौरान राजेश ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन