फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cash snatcher arrested

होटल संचालक से मारपीट के बाद नकदी छीनने के तीन आरोपी काबू

Sat, 31 Aug 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
cash snatcher arrested
गांव नांधा समीप स्थित होटल संचालक से मारपीट कर रुपये छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से वारदात में प्रयोग सेंट्रो कार और 4600 की नकदी बरामद हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अभी इस मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप पिलानिया ने बताया कि शिकायत में नांधा निवासी मंजीत ने बताया कि उसका नांधा से कुछ दूरी पर होटल है। चार युवक गाड़ी में सवार होकर होटल पर पहुंचे। इन युवकों ने होटल पर खाना खाया। युवकों ने खाने के पैसे देने के लिए दो हजार रुपये का नोट होटल मालिक को थमाया और जब होटल मालिक ने जेब से पैसे निकाले तो उक्त युवक करीब 6200 रुपये की नगदी छीन ले गए। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके साथ मारपीट भी की गई और जब वो सरपंच प्रतिनिधि के साथ गाड़ी में सवार होकर थाने जाने लगा तो आरोपियों ने अपनी सेंट्रो से उनकी रिट्ज में दो बार टक्कर भी मारी। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वारदात के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान झोझूकलां निवासी जितेंद्र, मांढी केहर निवासी विक्की व खोरड़ा निवासी रवि के रूप में हुई। आरोपी जितेंद्र से सेंट्रो कार और नगदी जबकि अन्य दो आरोपियों से नकदी बरामद की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में चौथे आरोपी की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed