फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Cash and home theater stolen during the day, owner caught when he returned at night

Charkhi Dadri News: दिन में नकदी व होम थिएटर किया चोरी, रात को आया तो मालिक ने दबोचा

Sun, 28 Jan 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 28 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Cash and home theater stolen during the day, owner caught when he returned at night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। दिन में नकदी और होम थिएटर चुराने के बाद शाम को उसी घर में वारदात करने की मंशा से घुसे चोर को मकान मालिक ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे डायल 112 टीम के हवाले किया गया। सांवड़ निवासी आरोपी अमित के खिलाफ बौंदकलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित दीपक ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन गांव निवासी अमित ने दिन में उसके घर में घुसकर एक होम थिएटर व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। उसी दिन रात नौ बजे उक्त आरोपी फिर से उसके घर चोरी करने आया, लेकिन उसने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई। बौंदकलां थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। यहां उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed