{"_id":"65fb21fe80eb725f6d0793dc","slug":"case-registered-against-wife-and-lover-charkhidadri-news-c-21-hsr1034-345812-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने निगला जहर, पत्नी और प्रेमी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने निगला जहर, पत्नी और प्रेमी पर केस दर्ज
Wed, 20 Mar 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
दादरी में जोगेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागज तैयार करती पुलिसकर्मी।
बाढड़ा। कारीमोद निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने दादरी के नागरिक अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और उसके भाई के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बयान के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधी केस दर्ज किया है।
कारीमोद निवासी जोगेंद्र (44) का बुधवार सुबह पत्नी से विवाद हुआ था। जोगेंद्र के भाई महेंद्र ने पुलिस बयान में बताया कि जोगेंद्र और उसकी पत्नी का लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। उसके भाई जोगेंद्र की पत्नी 11 मार्च को घर से चली गई थी जो दो-तीन दिन पहले ही लौटी है। महेंद्र ने बताया कि उसके भाई की पत्नी का जींद जिला निवासी सोनू से संबंध है जो दंपती में विवाद का कारण बन रहा था। महेंद्र ने बताया कि उसके भाई जाेगेंद्र को उसकी पत्नी व प्रेमी ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है।
ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान हुई थी दोनों में दोस्ती
पुलिस के मुताबिक जोगेंद्र की पत्नी और जींद जिला निवासी सोनू के बीच ऑनलाइन लूडो गेम खेलते वक्त दोस्ती हुई थी। इसके बाद उन दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं जो जोगेंद्र को नागवार गुजरी।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी और जिला जींद निवासी उसके प्रेमी सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक के भाई महेंद्र के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - पवन कुमार, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना।