फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case registered against three including principal for embezzling budget through fake bills

Charkhi Dadri News: फर्जी बिलों से बजट में गबन करने पर प्राचार्य सहित तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three including principal for embezzling budget through fake bills
चरखी दादरी। गांव सारंगपुर स्थित राजकीय स्कूल में निर्माण कार्य के लिए आए बजट के गबन मामले में बाढड़ा थाना पुलिस ने प्राचार्य दर्शन सिंह सहित तीन पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता बंसीलाल की याचिका के आधार पर कोर्ट की ओर से आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज करने के आदेश दिए गए, जिसके आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

याची के अनुसार वर्ष 2008 से 2017 तक विभिन्न प्रकार के निर्माण के लिए विभाग की ओर से 88.68 लाख रुपये की बजट राशि जारी गई थी। इसमें जनवरी 2009 को भवन निर्माण के लिए 8.39 लाख, अक्तूबर 2009 को एक कमरा निर्माण के लिए 2.84 लाख, मई 2012 में कमरा निर्माण के लिए 4 लाख, मई 2013 को कमरा के निर्माण लिए 4.25 लाख, अगस्त 2012 को तीन कमरों के निर्माण के लिए 13.29 लाख, मार्च 2017 को चार कमरों के निर्माण के लिए 19.20 लाख रुपये, दिसंबर 2010 को किचन शेड के लिए 1.36 लाख, सितंबर 2017 को लाइब्रेरी, साइंस लैब, कंप्यूटर व आर्ट एंड क्राफ्ट रूम के लिए 21.96 लाख, मई 2014 में फिजिक्स केमिस्ट्री, बायो लैब के लिए 8.89 लाख, बास्केट बॉल ग्राउंड के लिए 4 लाख और सफेदी के 50 हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन

याची का आरोप है कि तत्कालीन प्राचार्य सतबीर सिंह व धनपत सिंह ने राशि में काफी गबन किया। इस बजट राशि से हर कार्य न्यूनतम बजट में करवाया गया, लेकिन प्राचार्य ने भ्रष्टाचार के लिए बिल अपने हाथों से बनाए और सभी फर्जी बिल रहे। इनमें भी 50 हजार रुपये बजट से अधिक के बिल दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 में गठित की गई थी कमेटी
मामले की जांच के लिए डीईओ ने साल 2021 में जांच कमेटी गठित की थी। इसमें भी कमेटी को आधे बिल नहीं मिले और अन्य बिल बिना जीएसटी के पाए गए थे। अब अदालत की ओर से सबूतों के आधार पर मौजूदा प्राचार्य व दो पूर्व प्राचार्यों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed