{"_id":"6542811fda540601ce0d34b7","slug":"case-registered-against-councilor-representative-and-other-person-under-sc-st-act-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-8779-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पार्षद प्रतिनिधि व अन्य शख्स पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पार्षद प्रतिनिधि व अन्य शख्स पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
विज्ञापन
चरखी दादरी। मूलरूप से रविदास नगर निवासी और फिलहाल रोहतक में रह रहे एक शख्स ने पार्षद प्रतिनिधि समेत दो लोगों पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त लोग जबरन उनकी जमीन में घुस गए। वहीं, सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कर्ण सिंह ने बताया कि उसकी घिकाड़ा रोड पर जमीन है। उसने जमीन की चहारदीवारी करवाकर रहने के लिए कमरा, बाथरूम व टंकी बना रखी है। वहां उसकी विधवा बहन रहती है। कर्ण सिंह का आरोप है कि 22 अक्तूबर को एक पार्षद प्रतिनिधि अपने साथियों के साथ उसकी जमीन पर घुस आए और वहां ईंटें डलवाकर दीवार बनवानी शुरू कर दी। उसने पुलिस को मौके पर बुलाकर काम रुकवाया, लेकिन पुलिस के जाते ही उन्होंने फिर से दीवार निर्माण का काम शुरू करवा दिया। कर्ण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।