{"_id":"67defb1a585e50d6270b6b20","slug":"case-on-11-in-hungamma-in-hospital-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133801-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: अस्पताल में तोड़-फोड़ और स्टाफ से मारपीट में 21 माह बाद 11 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: अस्पताल में तोड़-फोड़ और स्टाफ से मारपीट में 21 माह बाद 11 पर केस दर्ज
Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो 04
शहर के लोहारू रोड स्थित ऑस्कर अस्पताल। संवाद
- 27 जुलाई 2023 को अन्य अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला को लेकर ऑस्कर अस्पताल पहुंचे थे परिजन, मरीज की मौत के बाद हुआ था हंगामा
- अब दूसरी बार एसपी कार्यालय में शिकायत देने के बाद 11 नामजद और अन्य पर दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला मरीज की मौत के बाद ऑस्कर अस्पताल में तोड़-फोड़ और स्टाफ से मारपीट करने के मामले में 21 माह बाद पुलिस ने 11 नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, घटना के बाद ही पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। अब अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक ने एसपी कार्यालय में दोबारा शिकायत दी है।
शिकायत पर संज्ञान लेकर पुलिस ने पैंतावास कलां निवासी विनोद, प्रीतम, पंकज, टिंकू उर्फ तुषार, हैप्पी, दीपक, देव, दीपक, देव सोनी, सोनी, सुनील और मनीष दादरी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसपी कार्यालय में दी शिकायत में विकास कुमार ने बताया कि वह ऑस्कर अस्पताल में कार्यरत हैं। 27 जुलाई 2023 को सुबह दादरी निवासी रीतिका पत्नी टिंकू को उसके घरवाले व डॉक्टर निशा धनखड़ एंबुलेंस में लेकर उनके पास आए थे। रीतिका बेहोश थी। उसकी नॉर्मल डिलीवरी धनखड़ अस्पताल में हुई थी। उसके बाद ज्यादा खून बह जाने के कारण मरीज की हालत गंभीर थी।
विज्ञापन
शिकायत में विकास ने बताया है कि मरीज उनके पास आई तो बीपी 80/50 एमएमएचजी था। मरीज के घरवालों को बताया था कि हालत खराब है। कुछ भी हो सकता है।
इसके बाद मरीज के पति ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर उपचार के लिए सहमति दे दी। उपचार शुरू किया गया तो महिला में खून की कमी मिली। टांके लगाकर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया गया। उपचार के दौरान आईसीयू में महिला की मौत हो गई।
उसके बाद परिजनों ने अन्य लोगों को वहां बुला लिया। फिर अस्पताल में तोड़-फोड़ की। स्टाफ से भी मारपीट की। उस दौरान पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन, कार्रवाई नहीं की गई।
- पैसे लेकर राजीनामा कराने के आए फोन
शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले के बाद एक बीएएमएस की उसके पास कॉल आई। उसने रुपये लेकर राजीनामा कराने की बात कही। इसके बाद 2 अगस्त 2023 को एमसी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की कॉल आई। उसने मृत्यु प्रमाणपत्र के बारे में पूछा। इसके बाद तीन युवक भी अस्पताल में स्टाफ को धमकाने पहुंचे। शिकायतकर्ता ने रुपये से राजीनामा कराने की बात कहने वाले का पता लगाकर उस पर भी कार्रवाई की मांग की।
वर्सन:
इस संबंध में एसपी कार्यालय में शिकायत आई थी। शहर थाना पुलिस ने 11 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
-सन्नी कुमार, प्रभारी, दादरी शहर पुलिस थाना