फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   case of threatening

Charkhi Dadri News: कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं पर दिव्यांग आढ़ती ने लगाया धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 14 Oct 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 14 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
case of threatening
- कांग्रेस की रैली का वीडियो बनाने पर दी गई धमकी, शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात 20 लोगों पर दर्ज किया केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर निवासी एक दिव्यांग आढ़ती ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए शहर पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी दीपक पुत्र रायसिंह ने बताया कि नई सब्जी मंडी में वह आढ़ती है। 20 सितंबर को उसने भाजपा प्रत्याशी सुनील सांगवान का कार्यक्रम करवाया था। उसी दिन से विरोधी पार्टी प्रत्याशी के समर्थकों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

2 अक्तूबर को वह और कारीगर दुकान में मौजूद थे। वह कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था। उसी दौरान करीब 20 अज्ञात लोग नारे लगाते हुए उसकी दुकान में आए और धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि तुझे भाजपा की मदद करने का मजा चखाएंगे। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम का वीडियो बनाने का कारण पूछा। इसके साथ ही फोन छीनकर डाटा डिलीट कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इसका सीसीटीवी फुटेज उसके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन:
इस संबंध में पुलिस को शिकायत मिली थी। इस पर संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य और नाम सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-धीरज कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed