फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case of Fraud registered against two in selling land by making fake papers in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: जमीन फरोख्त में धोखाधड़ी कर ठगे छह लाख रुपये, आठ साल पुराने मामले में अब मिली शिकायत

Thu, 12 Jan 2023 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 01:00 PM IST
सार

डूडीवाला किशनपुरा निवासी हरिकिशन ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में गांव निवासी धूप सिंह और धर्मचंद से एक कनाल दस मरला जमीन खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने उससे छह लाख रुपये लेकर इकरारनामा भी किया था। बाद में रजिस्ट्री करवाने में आनाकानी करने लगे।

विज्ञापन
Case of Fraud registered against two in selling land by making fake papers in Charkhi Dadri
Fraud - फोटो : Istock

विस्तार

चरखी दादरी के गांव डूडीवाला किशनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव निवासी दो लोगों पर फर्जी कागज बनवाकर जमीन बेचने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि इसके लिए आरोपियों ने उससे 6 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़ित ने इस संबंध में दादरी अपराध शाखा में शिकायत दी जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में डूडीवाला किशनपुरा निवासी हरिकिशन ने बताया कि उसने वर्ष 2015 में गांव निवासी धूप सिंह और धर्मचंद से एक कनाल दस मरला जमीन खरीदी थी। इसके लिए उन्होंने उससे छह लाख रुपये लेकर इकरारनामा भी किया था। उसने बताया कि उन्होंने उससे कहा कि जब भी वो चाहे जमीन की रजिस्ट्री करवा सकता है। हरिकिशन ने बताया कि इसके बाद वह जब भी जमीन की रजिस्ट्री करवाने की कहता तो दोनों कोई बहाना बनाकर बात को टाल देते थे।
विज्ञापन


उसने बताया कि एक दिन उसने हलका पटवारी से इस संबंध में बात की तो उनका जमीन पर मालिकाना हक न होने की बात सामने आई। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई कर रुपये बरामद करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed