{"_id":"6825c37cc6b5a769e4048f7f","slug":"case-of-firing-at-dadri-railway-station-accused-pankaj-in-contact-with-lipin-sitting-in-canada-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरी रेलवे स्टेशन पर फायरिंग का मामला: कनाडा में बैठे लिपिन के संपर्क में आरोपी पंकज, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी रेलवे स्टेशन पर फायरिंग का मामला: कनाडा में बैठे लिपिन के संपर्क में आरोपी पंकज, पुलिस ने भेजा जेल
Thu, 15 May 2025 04:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 15 May 2025 04:06 PM IST
सार
मंगलवार को फर्रुखनगर में हलवाई की हत्या करने के बाद झज्जर के इस्लामपुर निवासी पंकज छुपने के लिए चरखी दादरी पहुंचा था। इसके बाद उसने प्लेटफार्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर फायरिंग की।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
फर्रुखनगर में हलवाई की हत्या करने के बाद दादरी रेलवे स्टेशन के समीप फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला बदमाश पंकज कनाडा में बैठे लिपिन के संपर्क में था। वो 6 साल से सिग्नल एप के जरिये लिपिन से बात करता था और दोनों पिस्टल व कारतूस भी उसे लिपिन ने मुहैया कराए थे। यह खुलासा पंकज ने दादरी जीआरपी चौकी पुलिस की ओर से की गई पूछताछ में किया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज ने बताया कि उसने कभी लिपिन की शक्ल नहीं देखी है। सिग्नल एप पर बात होती है ओर लिपिन उसे काम बताता है। कुछ दिन पहले ही लिपिन ने उस दो पिस्टल, कारतूस व बाइक मुहैया कराई थी। कृष्ण कुमार ने बताया कि लिपिन की जब भी आरोपी पंकज से बात होती है तो वो अपनी लोकेशन कनाडा की बताता है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। न्यायलय ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार को फर्रुखनगर में हलवाई की हत्या करने के बाद झज्जर के इस्लामपुर निवासी पंकज छुपने के लिए चरखी दादरी पहुंचा था। इसके बाद उसने प्लेटफार्म से करीब 50 मीटर की दूरी पर फायरिंग की। घेराबंदी करने पर पहले पुलिस पर फायर किया और उसके बाद कनपटी से पिस्टल सटाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह प्रयास असफल रहा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन