फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed for taking Rs 100 more on Aadhaar updation

चरखी दादरी: आधार में अपडेशन पर 100 रुपये ज्यादा लिए तो केस हुआ दर्ज

Sat, 18 Feb 2023 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Feb 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Case filed for taking Rs 100 more on Aadhaar updation
लघु सचिवालय स्थित आधार कार्ड केंद्र।
चरखी दादरी। लघु सचिवालय के आधार कार्ड केंद्र पर तैनात एक ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी पर आधार में अपडेशन कार्य के लिए 100 रुपये अतिरिक्त लेने का आरोप है।
विज्ञापन

आरोप है कि ऑपरेटर ने बच्चों के आधार कार्ड अपडेट करने के कार्य की एवज में नियमों के विरुद्ध आवेदक से फीस ली। आवेदक ने इसकी शिकायत उपायुक्त प्रीति को कर दी। जांच के बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी ऑपरेटर प्रवीन के खिलाफ धारा 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, 14 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय में खेड़ी बत्तर निवासी दशरथ ने लघु सचिवालय के कमरा नंबर- 13 में तैनात ऑपरेटर प्रवीन के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। 14 फरवरी को वह अपने बच्चों को लेकर आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कमरा नंबर 13 में पहुंचा। वहां एक ऑपरेटर ने उसके बच्चों के आधार अपडेट करने के लिए 100 की बजाय 200 रुपये ले लिए। बाद में उसे पता चला कि ऑपरेटर ने उससे 100 रुपये ज्यादा लिए हैं। दशरथ ने उपायुक्त से ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। इस शिकायत को उपायुक्त ने एसपी कार्यालय में भेजा था और वहां से इसे सिटी थाने में भेजा गया। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने आरोपी ऑपरेटर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

- गुप्तचर विभाग ने भी सौंपी थी रिपोर्ट
ऑपरेटर का मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद गुप्तचर विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इसकी रिपोर्ट तैयार कर विभाग ने उच्चाधिकारियों को दी थी। इसमें गलत फीस लेने का आरोप सही बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed