फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed against three accused of attack

Charkhi Dadri News: बाइक सवार को टक्कर मार हमला करने के तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Sat, 21 Dec 2024 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Dec 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three accused of attack
चरखी दादरी। गांव समसपुर निवासी एक युवक को टक्कर मारने व हमला करने पर शहर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, पुलिस को दी गई शिकायत में जयकिशन ने बताया था कि वह खेती करता है और खाली समय में प्लंबर का काम करता है। जयकिशन के बचपन में ही उसके माता-पिता का निधन हो गया और वह उनकी अकेली संतान है। जयकिशन का फूफा आरोपी सुरेंद्र नशे का धंधा करता है। वह अपराधी किस्म का व्यक्ति है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि सुरेंद्र उससे रंजिश रखता है और अपने भांजे तरुण व दोस्त लड़के अंकित के साथ मिलकर कई बार हमला कर चुका है। इस संबंध में वह कई बार पुलिस को शिकायत दे चुका है, लेकिन, आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 23 नवंबर 2023 को हुई घटना के बाद आरोपियों ने पुलिस से मिलीभगत कर शिकायतकर्ता पर ही केस दर्ज करवा दिया। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। अब एक साल बाद न्यायालय ने पीड़ित के साथ न्याय करते हुए शहर थाना पुलिस को आरोपियों पर केस दर्ज जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ऐसे की गई थी वारदात
पीड़ित के अनुसार, गत वर्ष 23 नवंबर को वह बिजली फिटिंग व प्लंबरिंग का सामान लेने के लिए कार लेकर दादरी आया था। इसी दौरान जब वह सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के पास पहुंचा तो तीनों आरोपी एक खुली जीप में मिले। इस दौरान उन्होंने कार को टक्कर मारी और उसे नीचे उतारकर डंडों से मारपीट की। बाद में उसके परिचितों ने देखा तो उसका बचाव किया और अस्पताल में जाकर उसने उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed