फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed against crusher operator for illegal mining in the mountain

Charkhi Dadri News: अवैध खनन करने पर क्रशर संचालक पर केस दर्ज

Thu, 18 May 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 18 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against crusher operator for illegal mining in the mountain
चरखी दादरी। गांव खेड़ी बत्तर स्थित भरथो देवी स्टोन क्रशर की ओर से पहाड़ में अवैध खनन का मामला सामने आया है। खान एवं भू विज्ञान विभाग के जिला खनन अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को सुबह लगभग 9:30 बजे सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम ने गांव खेड़ी बत्तर स्थित भरथो देवी स्टोन क्रशर एल 482 के साथ लगती पहाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान पहाड़ में अवैध खनन का होना पाया गया।
विज्ञापन

मौके पर किए गए अवैध खनन की पैमाइश की गई और अवैध खनन की कुल मात्रा 16,000 एमटी पाई गई। यह अवैध खनन मौके पर खड़ी पोकलेन मशीन से किया गया था। मौके पर अवैध खनन होना भी पाया गया। इस दौरान उक्त क्रशर और पहाड़ी का पत्थर भी मिलान किया गया जो एक जैसा मिला। यह क्षेत्र अरावली पौधरोपण क्षेत्र के अधीन आता है। हरियाणा सरकार द्वारा उक्त क्षेत्र को खनन पट्टे पर नहीं दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्रशर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed