फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Case filed against Canara bank manager for fraud in animal loan

पशु लोन में धोखाधड़ी करने के आरोप में कैनरा बैंक मैनेजर पर केस दर्ज

Sun, 21 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Canara bank manager for fraud in animal loan
सांतौर निवासी एक व्यक्ति ने पशु लोन के नाम पर कैनरा बैंक के मैनेजर पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है जिसमें लोन राशि खाते में आने के बाद दूसरे खाते में ट्रांसफर करने की बात कही गई है। पुलिस ने इस संबंध में मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस तरह का पिछले दस दिनों में दूसरा मामला है।
विज्ञापन

गांव सांतौर निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसने 12 दिसंबर 2020 को शहर स्थित कैनरा बैंक शाखा से पशुओं पर लोन के लिए आवेदन किया था। 22 दिसंबर 2020 को यह लोन राशि उसके खाते में भी आ गई थी, लेकिन कुछ समय बाद राशि किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई। यह पता चलते ही वह बैंक मैनेजर से मिला। उसे मैनेजर ने कहा कि यह राशि आपके खाते में वापस आ जाएगी और इस बार डेढ़ लाख की राशि 50-50 हजार की तीन किस्तों में आएगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि अब तक यह राशि उसके खाते में नहीं आई है। शिकायतकर्ता पशुपालक का कहना है कि लोन के लिए आवेदन करते समय मैनेजर ने उससे कई खाली कागजों और एक बाउचर पर हस्ताक्षर करवाए थे। पीड़ित ने मैनेजर के खिलाफ सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। सिटी थाना के एसआई अनिल कुमार ने शिकायत के आधार पर कैनरा बैंक शाखा मैनेजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed