{"_id":"699a0717c40d1d0a2b0acc10","slug":"career-information-provided-to-volunteers-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-151758-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वयंसेविकाओं को दी कॅरिअर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वयंसेविकाओं को दी कॅरिअर की जानकारी
Sun, 22 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनता विद्या मंदिर गणपत राय रासीवासिया कॉलेज की एनएसएस इकाई दो व तीन का सात दिवसीय विशेष वार्षिक शिविर बड़े हनुमान मंदिर कीकर वासनी में चल रहा है। शिविर के दूसरे दिन शनिवार को प्रातः कालीन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर रिटायर्ड बैंकर, सामाजिक कार्यकर्ता व कॅरिअर काउंसलर आरसी पूनिया ने स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया।
पूनिया ने विभिन्न क्षेत्रों में इंटर्नशिप के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्टेनोग्राफर, पुलिस, बैंकिंग और शिक्षण आदि विभिन्न कॅरिअर विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया। आरसी पूनिया ने स्वयंसेविकाओं को जानकारी देते हुए कहा कि एनएसएस कैंप जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व को विकसित करने और समाज सेवा के प्रति जागरूक होने में मदद मिलती है।
सायंकालीन सत्र में पोस्टर और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें स्वयंसेविकाओं ने महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण बचाओ एवं प्लास्टिक निषेध आदि विषयों पर स्लोगन और पोस्टर बनाए गए। जनता कॉलेज की भूगोल विभाग अध्यक्ष प्रो. डॉ. हेमलता ने कहा कि यह कैंप आपके लिए स्वयं को खोजने और समाज के लिए कुछ करने का मौका है।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. प्रीति गुप्ता और डॉ. गरिमा श्योराण ने कहा कि अनुशासन एवं स्वच्छता जीवन के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं, इन्हें अपने जीवन में अपनाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें।
कैंप के दौरान दिव्यांशी, टीना, सोनिका, सरिता, उमंग, हेमलता, कीर्ति, आरती आदि स्वयं सेविकाओं ने अहम भूमिका निभाई।