फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   car riders broken baricading

Charkhi Dadri News: कार सवार युवकों ने बैरिकेडिंग को मारी टक्कर, तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 13 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
car riders broken baricading
समसपुर टी-प्वाइंट नाका पर चेकिंग के दौरान गाड़ी रुकवाने पर चालक ने बढ़ाई रफ्तार, चार के खिलाफ शहर थाने में केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के समसपुर टी-प्वाइंट पर बुधवार को कार सवार चार युवक पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर भाग निकले। शहर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों पर कानून व यातायात नियमों की अवहेलना करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीछा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथा फरार हो गया।
हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को समसपुर टी-प्वाइंट नाके पर मौजूद थी। उसी दौरान एक चालक महेंद्रगढ़ की ओर से लापरवाही से कार चलाते हुए आया। गाड़ी पर दिल्ली की नंबर प्लेट थी। उसमें चार युवक सवार थे। उसी दौरान टीम ने नाके पर गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार से नाके पर लगी बैरिकेडिंग को टक्कर मारते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने कार सवारों का पीछा कर समसपुर क्षेत्र से उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान भिवानी के बवानीखेड़ा निवासी सावन, वासीपुर निवासी कर्ण और कुणाल के रूप में हुई जबकि चौथा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की मानें तो आरोपी कर्ण और कुणाल भाई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि नाके पर ज्यादा पुलिसकर्मियों को देखकर वे डर गए। इसके चलते उन्होंने वहां से गाड़ी भगा ली। शहर पुलिस थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed