{"_id":"622ad71681556719ae59ea50","slug":"canal-broke-down-in-achina-village-of-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: अचीना में टूटी नहर, 500 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न, गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: अचीना में टूटी नहर, 500 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न, गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान
Fri, 11 Mar 2022 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:29 AM IST
सार
बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पानी से लबालब चल रही थी। गुरुवार रात करीब एक बजे नहर का 40 फुट का टुकड़ा टूट गया। इससे पानी खेतों में भर गया।
विज्ञापन
खेतों में भरा पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी के गांव अचीना में गुरुवार देर रात नहर टूट गई। इससे आस-पास के खेतों की करीब 500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। बताया जा रहा है कि नहर में तीन दिन से पानी चल रहा था। सिंचाई विभाग की टीम ने नहर के टूटे टुकड़े को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। वहीं, प्रभावित किसानों ने सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पानी से लबालब चल रही थी। गुरुवार रात करीब एक बजे नहर का 40 फुट का टुकड़ा टूट गया। इससे पानी खेतों में भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 500 एकड़ में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को इससे नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। किसान रमेश, सतबीर, दयानंद, मीर सिंह, हरिओम, मनमोहन व राजेंद्र का कहना है कि नहर टूटने के कारण उनकी पकी-पकाई फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन