{"_id":"65f339ebc2ea56a26a0a19d6","slug":"call-toll-free-number-team-will-collect-garbage-within-eight-hours-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114951-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: टोल फ्री नंबर पर करें कॉल, आठ घंटे के अंदर टीम करेगी कचरे का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: टोल फ्री नंबर पर करें कॉल, आठ घंटे के अंदर टीम करेगी कचरे का उठान
Thu, 14 Mar 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के किसी क्षेत्र से अगर कचरे का उठान नहीं हुआ है तो लोग टोल फ्री नंबर नंबर 1800-2031-371 पर कॉल कर सकते हैं। सूचना देने के आठ घंटे के अंदर टीम मौके पर पहुंचकर कचरे का उठान करेगी।
नगर परिषद सफाई निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि एजेंसी को अब रविवार को भी कचरे का उठान करने के निर्देश दिए गए हैं जबकि आमजन की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी करवाया गया है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के अंदर इस टोल फ्री नंबर पर 15 शिकायतें मिली हैं और सभी का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को सूचना मिलने के बाद टीमें शहर के तिकोना पार्क और सरदार झाडू सिंह चौक रोड पहुंची और वहां से तत्काल कचरे का उठान कर दिया।
नालों से भी निकलवाया कचरा
सफाई निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि वीरवार को नगर परिषद कर्मचारी भेजकर शहर के नालों की भी सफाई करवाई गई। कर्मचारियों ने नाले में पड़ी पॉलिथीन को बाहर निकाला, ताकि पानी निकासी अवरूद्ध न हो।