फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   cabinet minister given invitation for daksh jayanti

प्रदेश सरकार हर वर्ग को दिला रही उनका हक : रणबीर गंगवा

Mon, 30 Jun 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 30 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
cabinet minister given invitation for daksh jayanti
चरखी दादरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: जनसंपर्क विभाग
फोटो 02
विज्ञापन

चरखी दादरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

- भिवानी में 13 जुलाई को होने वाले राज्यस्तरीय गुरु दक्ष जयंती समारोह का निमंत्रण देने दादरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री, पूर्व सरकारों पर कसा तंज
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के लोगों को उनका हक दिलाने का काम किया है। सरकार का वंचित एवं कमजोर वर्ग पर विशेष ध्यान है। ये बातें प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहीं। वह भिवानी में 13 जुलाई को मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय दक्ष जयंती कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे।
रणबीर गंगवा ने कहा कि पिछली सरकारों के समय अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की आरक्षित सीटों को यह कहकर खाली छोड़ दिया जाता था कि इन पदों के लिए कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला है। लेकिन, बाद में इन पदों पर बैकडोर से भर्ती कर दी जाती थी। परिणामस्वरूप बैकलॉग बढ़ता चला गया। पिछली सरकारों के दौरान अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ में न केवल अन्याय हुआ, बल्कि, अनेक कांड भी हुए। इसके कारण लोगों को गांव से पलायन तक करना पड़ा। लेकिन, भाजपा की सरकार ने समाज के कमजोर व वंचित वर्ग के लोगों का पुनर्वास करवाने का काम किया।
विज्ञापन

रणबीर गंगवा ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आरक्षित पदों पर केवल आरक्षित वर्ग के नौजवानों की ही भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि भर्तियों में बीसी-ए को 16 प्रतिशत तथा बीसी-बी को 11 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज का वंचित वर्ग बेहद मेहनती है। लेकिन, पिछली सरकारों के दौरान सिफारिशों के चलते योग्य नौजवानों को नौकरी नहीं मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना पर्ची व बिना खर्ची के मेरिट के आधार पर नौकरियां देने की व्यवस्था की। मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस व्यवस्था को मजबूती के साथ बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने का काम कर रही है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को उसके अधिकार व हक दिलाए जा रहे हैं।

- नायब सैनी होंगे समारोह के मुख्य अतिथि
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि राज्य सरकार की संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार-प्रसार योजना के तहत 13 जुलाई को भिवानी में राज्यस्तरीय गुरु दक्ष जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मंत्री व विधायक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed