फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Buses not functioning, Badhra bus stand becomes queue shelter

Charkhi Dadri News: बसों का संचालन नहीं, क्यू शेल्टर बना बाढड़ा बस स्टैंड

Sat, 11 Jan 2025 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Jan 2025 12:05 PM IST
विज्ञापन
Buses not functioning, Badhra bus stand becomes queue shelter
बाढड़ा बस स्टैंड पर सूने पड़े बूथ। 
बाढडा। बाढड़ा को परिवहन सब डिपो का दर्जा देने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। मांग को समर्थन करने वालों का कारवां भी बढ़ता जा रहा है। विभिन्न संगठनों और व्यापार मंडल के बाद पूर्व सरपंचों ने भी इस मांग को जायज बताते हुए समर्थन किया है। इनका कहना है कि ट्रेन सेवा न होने और परिवहन सेवाओं की कमी से उपमंडल के लोग बेहद परेशान हैं। सरकार को जल्द से जल्द बाढड़ा को सब डिपो का दर्जा देकर बस स्टैंड से लंबे व लोकल रूटों की बसों का संचालन शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन

विभिन्न गांवों के पूर्व सरपंचों का कहना है कि बाढड़ा उपमंडल से करीब 94 गांव जुड़े हैं। इनमें 47 गांव बाढड़ा और 47 झोझूकलां खंड के हैं। दूसरी ओर 15 साल पुराना बाढड़ा बस स्टैंड बे-बस है। यहां से किसी बस का संचालन नहीं होता है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंचों का कहना है कि किसी भी बस का संचालन न होने से बाढड़ा बस स्टैंड केवल बस क्यू शेल्टर बनकर रह गया है। लोहारू और दादरी से संचालित होने वाली बसों का ही अब उपमंडलवासियों का सहारा है। अगर बाढड़ा को सब डिपो का दर्जा देकर बसों का संचालन किया जाए तो इससे बड़े शहरों से जुड़ाव आसान होगा। विकास में भी काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढड़ा के पिछड़ेपन को दूर करने की तरफ प्रदेश सरकार व जनप्रतिनिधि को ध्यान देना चाहिए। इस समय बाढड़ा को सब डिपो का दर्जा देने की दरकार है। अगर जनप्रतिनिधि ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो ये उपमंडल के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी।
पूर्व सरपंच डाॅ. राकेश कुमार, सरपंच सुरेश कुमार, वेदप्रकाश, सरपंच राजेश व सीताराम आदि का कहना है कि बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू होने से विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को भी फायदा होगा।

मौजिज लोग बोले : लंबे रूटों पर पर्याप्त बस सेवा है न लोकल पर
- प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने जरूरी कार्य के लिए बाढड़ा आवागमन करते हैं। लोकल व लंबे रूटों पर इस समय पर्याप्त बस सेवा नहीं है। इसके चलते लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। विभाग व सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-वेदप्रकाश, पूर्व सरपंच, काकड़ोली सरदारा

- काॅलेज व स्कूल जाने के लिए काफी विद्यार्थी बाढड़ा आते हैं। लोकल रूटों पर बसों का संचालन कम होने से उन्हें शिक्षण संस्थान आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाढड़ा को सब डिपो का दर्जा देकर बसों का संचालन शुरू करना चाहिए।
-डाॅ. राकेश कुमार, पूर्व सरपंच, भांडवा


- बाढड़ा में बस स्टैंड पहले से बना हुआ है जबकि सरकार को इसे सब डिपो का दर्जा दे देना चाहिए। अगर बाढड़ा की परिवहन सेवाएं मजबूत हो जाएं तो उपमंडल के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस तरफ विभाग व सरकार को तत्काल ध्यान देना चाहिए।

-सुरेश, सरपंच, धनासरी


- बाढड़ा बस स्टैंड केवल बस क्यू शेल्टर बना हुआ है। बस स्टैंड लोहारू और दादरी से संचालित होने वाली बसों का पकड़ने का जरिया है। सरकार और विभाग को बाढड़ा बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू करवाकर परिवहन सेवाएं बेहतर करनी चाहिए।
-राजेश श्योराण, पूर्व सरपंच, पंचगावा

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed