फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bus service started from Kadama to Badhra, Delhi

Charkhi Dadri News: कादमा से बाढड़ा, दिल्ली तक बस हुई शुरू

Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from Kadama to Badhra, Delhi
कस्बा कादमा स्थित बस स्टैंड।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी रोडवेज डिपो ने कादमा से बाढड़ा होते हुए दिल्ली तक के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस सुबह 4 बजे कादमा से रवाना होगी। इसके बाद बस बाढड़ा, दादरी होते हुए दिल्ली जाएगी। यह बस सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के व्यापारियों के अलावा विद्यार्थियों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि एक रोज पहले दादरी में आयोजित जिला कष्ट निवारण एवं परिवेदना समिति की बैठक में ग्रामीणों ने कादमा से बाढड़ा तक बस सेवा शुरू करने की मांग कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष उठाई थी। जिस पर बैठक में मौजूद बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास ने मांग पत्र लेते हुए दादरी रोडवेज महाप्रबंधक को तुरंत इस रूट पर बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर रोडवेज डिपो ने तुरंत कादमा से बाढड़ा होते हुए दिल्ली तक बस सुविधा शुरू करने की योजना को अमलीजामा पहनाया।
विज्ञापन

कष्ट निवारण समिति की बैठक में मांग उठने के बाद दादरी रोडवेज महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने तुरंत कर्मचारियों को इस रूट पर बस शुरू करने के आदेश जारी किए थे। जिस पर विभाग ने कादमा मिनी बस स्टैंड से यह बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यह बस कादमा मिनी बस स्टैंड से सुबह चार बजे बाढड़ा के लिए चलेगी। उसके बाद यह बस बाढड़ा से दादरी होते हुए दिल्ली तक जाएगी। गौरतलब है कि कादमा क्षेत्र का बड़ा गांव है। वहां से काफी संख्या में व्यापारियों को व्यापार के सिलसिले में दादरी, दिल्ली आदि शहरों में आवागमन करना पड़ता है।

इसके अलावा क्षेत्र के काफी युवा भी उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों में पढ़ाई करते हैं। अभी तक वहां से दिल्ली के लिए सीधी बस सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को पहले बाढड़ा या फिर दादरी आकर बस बदलनी पड़ती थी, लेकिन कादमा से दिल्ली के लिए सीधी बस सुविधा शुरू होने से अब उन्हें बस नहीं बदलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed