फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Bull hitted Byke

लड़ रहे सांड़ों ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bull hitted Byke
सिविल अस्पताल में सोनू के पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : CharkhiDadri
सड़कों पर बेलगाम घूम रहे गोवंश हादसों का कारण बन रहे हैं। पिछले 13 दिनों में बाइक सवार पांच लोगों को ये अपना शिकार बना चुके हैं। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन को चोटें लगी हैं। मंगलवार देर शाम मौड़ी गांव के समीप सड़क पर लड़ रहे दो सांड़ों ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आदमपुर चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बहु झोलरी निवासी सोनू और रमेश मंगलवार देरशाम बाइक पर सवार होकर दादरी से अपने गांव बहु झोलरी जा रहे थे। रास्ते में गांव मौड़ी के समीप दो सांड़ों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दम तोड़ने वाले बाइक चालक सोनू के भाई चिंटू व चचेरे भाई संजय ने बताया कि मौड़ी गांव के समीप पहुंचने पर लड़ते हुए दो सांड़ अचानक सड़क पर आ गए और उन्होंने बाइक चालक सोनू की गर्दन पर सींग मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई। चिंटू ने बताया कि गर्दन पर सींग लगने से सोनू लहूलुहान हो गया और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक सड़क पर गिरने से रमेश को भी चोटें लगीं। मौड़ी के ग्रामीण तुरंत दोनों को लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमेश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे का पता चलते ही मृतक सोनू के परिजन और आदमपुर चौकी पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मंगलवार देरशाम शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई संजय के बयान पर इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

परिवार में सोनू ही था कमाने वाला
मृतक सोनू के छोटे भाई चिंटू ने बताया कि वे दो भाई थे, जिनमें सोनू बड़ा था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। चिंटू ने बताया कि परिवार में वह एकमात्र कमाने वाला था। वह गांव में शैलून चलाता था और रमेश भी उसके साथ ही काम करता था। चिंटू ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वे दुकान का सामान लेने के लिए बाइक से दादरी गए थे। लौटते समय शाम करीब साढ़े बजे सांड़ की टक्कर से उसके बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिन पहले घसोला के समीप हुई थी बाइक चालक की मौत
गत आठ अगस्त को दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर घसोला के समीप सड़क पर लड़ रहे दो साड़ों ने बाइक को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में मंदोली निवासी नत्थूराम (56) की मौत हो गई थी। वह शहर के चिड़िया मोड़ स्थित एक फर्नीचर शॉप पर कारीगर था। आठ अगस्त देर शाम वह दुकान से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।

16 अगस्त को महिला के पेट में मारी थी सींग
गत 16 अगस्त को गांव अटेला कलां निवासी महिला बबली के पेट में भी एक सांड़ ने सींग मार दी थी। घायल महिला बबली ने बताया था कि उसकी मां आंगनबाड़ी वर्कर है। वह अपनी मां की छुट्टी मांगने आंगनबाड़ी केंद्र पर जा रही थी और घर से थोड़ी दूर पहुंचते ही एक गोवंश ने उसके पेट में सींग मार दिया। महिला को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लाया गया था और प्राथमिक उपचार के तुुरंत बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed