{"_id":"666b34ba87003be4e003ba03","slug":"buildings-of-sub-health-centers-will-be-built-in-19-villages-budget-of-rs-1116-crore-released-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-118903-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 19 गांवों में बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन, 11.16 करोड़ का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 19 गांवों में बनेंगे उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन, 11.16 करोड़ का बजट जारी
Thu, 13 Jun 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 19 गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन बनेंगे। इसके लिए सरकार ने 11.16 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। अब जल्द ही स्वास्थ्य विभाग एजेंसी के माध्यम से उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण की प्रक्रिया सिरे चढ़ाएगा। इससे करीब 80 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
जिले के 19 गांवों के बदहाल उपस्वास्थ्य केंद्र भवनों का अब पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। इसका प्रारूप जिला स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो साल पहले तैयार किया था। लंबे समय तक उपस्वास्थ्य केंद्रों के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया ठंडे बस्ते में रही। अब प्रदेश सरकार ने 19 गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनाने के लिए 11.16 करोड़ का बजट जारी किया है। इसकी पुष्टि बाढड़ा विधायक नैना चौटाला ने की।
उन्होंने बताया कि पंचायतीराज विभाग की ओर से निविदा प्रकिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी भवनों के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण होने से गांव स्तर पर ही शहर की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और ग्रामीण लोगों को इसका सबसे बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन
इन गांव में बनेगा भवन
भांडवा में 47.86 लाख, जीतपुरा-भारीवास में 61.30 लाख, बौंदखुर्द में 55.36 लाख, घसौला में 61.78 लाख, मकड़ाना में 57.22 लाख, मौड़ी में 65.63 लाख, चांगरोड में 56.56 लाख, चंदेनी में 63.11 लाख, ऊण में 60.24 लाख, कलियाणा में 60.73 लाख, मिसरी में 62.52 लाख, रावलधी में 55.81 लाख, बिगोवा में 61.53 लाख, फतेहगढ़ में 54.63 लाख, लोहरवाड़ा में 55.86 लाख, मोरवाला में 63.64 लाख, सांजरवास में 59.26 लाख, बास में 58.61 लाख और गांव रासीवास में 54.63 लाख राशि से उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
सात गांवों की फिरनी भी होंगी पक्की
विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि गांवों में फिरनी निर्माण की प्रकिया लगातार जारी है। अब सात गांवों की फिरनी निर्माण के लिए भी बजट जारी हो गया है। नौसवा में फिरनी निर्माण के लिए 22.82 लाख, सारंगपुर में 26.45 लाख, बरसाना में 36.61 लाख, रामबास में 64.51 लाख, पैंतावास खुर्द में 62.01 लाख, मौड़ी में 40.27 लाख, लांबा में 61.88 लाख का बजट खर्च होगा।
19 गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र के नए भवन बनाने के लिए 11.16 करोड़ का बजट जारी हो गया है। पंचायती राज विभाग की ओर से इन उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवन का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। सात गांवों में फिरनी पक्की करने का बजट भी जारी हो गया है और ये काम भी जल्द शुरू होगा। - नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा हलका।
फोटो : 06
विधायक नैना चौटाला।
फोटो 07
गांव रावलधी स्थित बदहाल उपस्वास्थ्य केंद्र भवन। संवाद