फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   budgte released for school building repairing

Charkhi Dadri News: 10 राजकीय स्कूलों के भवन मरम्मत के लिए 93.94 लाख रुपये का बजट जारी

Mon, 02 Dec 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
budgte released for school building repairing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में सीएम की घोषणा के तहत दो साल पहले 10 स्कूलों के लिए मांगा गया बजट अब जारी हुआ है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला शिक्षा विभाग के पास 93.94 लाख रुपये की बजट राशि भेजी गई है। इस राशि से स्कूलों में विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे।
वर्ष 2022 में जिले में 10 स्कूलों में मरम्मत कार्य व कमरों के निर्माण की योजना तैयार की गई थी। यह प्रारूप मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार तैयार किया गया था। इसके बाद बजट के लिए प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया था। अब सरकार की ओर से 93,94,900 रुपये का बजट जारी किया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने बजट राशि स्कूलों को भेज दी है। जल्द ही गांव शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हाल ही में गांव दूधवा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय के लिए 7.38 लाख का बजट जारी हुआ है। इस बजट से स्कूल भवन की मरम्मत की जाएगी। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के भवन की मरम्मत के लिए 6.31 लाख का बजट जारी किया गया। झोझूकलां राजकीय कन्या स्कूल में भी भवन मरम्मत के लिए 10.23 लाख का बजट दिया गया है। शिशवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने 19.42 लाख का बजट भेजा है। इसी तरह, रानीला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चहारदीवारी की मरम्मत की जानी है। इसके लिए स्कूल 8,84, 400 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed