फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Budget released for construction of ROB at Rohtak gate

Charkhi Dadri News: रोहतक फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए बजट जारी

Wed, 21 Feb 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 21 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Budget released for construction of ROB at Rohtak gate
रोहतक रोड के इसी रेलवे फाटक पर बनेगा आरओबी। 
चरखी दादरी। रोहतक रोड फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की डेढ़ दशक पुरानी मांग अब परवान चढ़ेगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए बजट जारी कर दिया है। आरओबी निर्माण पर करीब 77.82 कराेड़ रुपये की लागत आएगी और जल्द ही धरातल पर काम शुरू होने की उम्मीद है। यह आरओबी बनने से रोजाना करीब दस हजार वाहन चालकों को फाटक बंद रहने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

रोहतक फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की योजना करीब 14 साल पहले कांग्रेस शासनकाल में तैयार हुई थी। उस दौरान इस परियोजना को रोक दिया गया। बाद में भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस प्रस्ताव का आगणन दोबारा मांगा था।
विज्ञापन

उस दौरान लोनिवि अधिकारियों ने टू-लेन फोरलेन के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट मांगा था। चार साल तक मसला ठंडे बस्ते में रहने के बाद सरकार ने ओवरब्रिज को फोरलेन बनाने के निर्देश देकर संशोधित आगणन मांगा था। दूसरे आगणन में अनुमानित राशि बढ़कार 45 करोड़ रुपये की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोनिवि ने तीसरी बार ओवरब्रिज का 77.82 करोड़ रुपये का संशोधित आगणन भेजा था। लोनिवि अधिकारी रेलवे कार्यालय बीकानेर से एनओसी लेकर आए थे। अब सरकार ने बजट सत्र के दौरान चरखी दादरी के रोहतक रोड फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए बजट पत्र जारी कर दिया है।
- 900 मीटर लंबा बनना है आरओबी
आरओबी लगभग 900 मीटर लंबा और फोरलेन बनना है। आरओबी के बीच डिवाइडर और दोनों तरफ फुटपाथ बनाए जाएंगे। रेलवे लाइन के ऊपर के हिस्से का निर्माण रेलवे और बाकी का काम लोनिवि करवाएगी।



- रोजाना होता है 40 ट्रेनों का आवागमन

रेलवे लाइनों का दोहरीकरण होने के बाद से दादरी स्टेशन से गुजरने वालीं ट्रेनों की संख्या बढ़ी है। आजकल रोजाना 40 ट्रेनें दादरी स्टेशन से गुजरती हैं। इस कारण दिन में 40 बार फाटक बंद होता है। एक बार फाटक बंद होने पर 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। यह अवधि रोजाना करीब करीब सात घंटे की होती है।



- जाम से मिलेगी मुक्ति, हादसे की आशंका होगी कम

रोहतक रोड रेलवे फाटक अधिकतर समय बंद रहने के कारण यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक जल्दी जाने के चक्कर में सभी कायदे कानून भूलकर रेलवे फाटक के नीचे से निकलने में भी गुरेज नहीं करते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। आरओबी निर्माण के बाद हादसे होने की आशंका खत्म हो जाएगी।





आरओबी निर्माण के लिए विभाग के पास करीब 77.82 करोड़ रुपये का बजट आ चुका है। अब जल्द ही इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर धरातल पर काम शुरू करवाया जाएगा। इस मांग को पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयासरत था। - सोमबीर सांगवान, विधायक, दादरी हलका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed