फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Budget of Rs 2.56 crore approved to provide water to 10 ponds of 9 villages

Charkhi Dadri News: 9 गांवों के 10 तालाबों तक पानी पहुंचाने के लिए 2.56 करोड़ का बजट स्वीकृत

Thu, 30 Nov 2023 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 30 Nov 2023 09:23 PM IST
विज्ञापन
Budget of Rs 2.56 crore approved to provide water to 10 ponds of 9 villages
चरखी दादरी। 9 गांवों के दस तालाबों को नहरी पानी से लबालब करने की योजना जल्द ही धरातल पर परवान चढ़ेगी। तालाबों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए सरकार ने 2.56 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। वहीं, विभाग ने धरातल पर काम शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जो जल्द ही परवान चढ़ जाएगी। तालाबों में पानी पहुंचाने की व्यवस्था होने पर 15 हजार से अधिक पशुपालकों को लाभ मिलेगा। वहीं, विधायक नैना चौटाला का कहना है कि जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू करवाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

विधायक नैना सिंह चौटाला ने बताया कि सरकार की ओर से बाढड़ा हलके के 9 गांव के दस तालाबों में पानी पहुंचाने की स्थायी व्यवस्था करने के लिए बजट राशि स्वीकृत कर दी गई है। तालाबों तक पानी पहुंचाने के लिए गांव के पास से गुजरने वाली नहर से सीधी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इससे समय-समय पर तालाबों में जलापूर्ति की जा सकेगी और पशुओं के लिए पानी की किल्लत से जूझ रहे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नैना सिंह चौटाला ने बताया की हलका के लोगों ने गांवों का दौरा करते समय उनके समक्ष तालाबों तक नहरी पानी पहुंचाने की व्यवस्था न होने की समस्या रखी थी। इसके बाद इन गांवों को चिह्नित कर विभाग की मार्फत एस्टीमेट तैयार करवाकर मुख्यालय भिजवाए गए। उन्होंने बताया कि हाल ही में सरकार ने 2.56 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। नैना चौटाला ने बताया कि तालाब में पानी पहुंचाने की व्यवस्था न होने से पशुपालक परेशान थे और अब बजट स्वीकृत होने से जल्द ही उनकी परेशान दूर हो जाएगी। नैना चौटाला ने बताया की पाइपलाइन बिछाने का कार्य जल्द शुरू करवाने के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन गांवों के तालाबों में पहुंचेगा नहरी पानी
सरकार की ओर से स्वीकृत बजट अनुसार गांव झोझूखुर्द के पिलीया जोहड़ में पानी की स्थाई व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके साथ बलाली के पातुवाली तालाब, मकड़ाना के नरवाला जोहड़, कलाली के मुख्य तालाब, महराणा के मुख्य तालाब, धनासरी के केसाना तालाब, गांव रूदड़ोल के झाहलेवाला तालाब, गोपालवास के गुडलीवाला जोहड़, बधवाना के जाटीवाला और पालावाली जोहड़ तक नहर से पाइपलाइन बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article