फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   broken bencehes repaired

Charkhi Dadri News: बस स्टैंड परिसर में टूटे बेंच हुए ठीक, यात्रियों को राहत

Sat, 26 Oct 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 26 Oct 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
broken bencehes repaired
दादरी बस स्टैंड परिसर में ठीक हुआ बेंच। संवाद
बुधवार के संस्करण में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी यात्रियाें की समस्या, अधिकारियों ने टूटे बेंच का लिया संज्ञान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। दादरी बस स्टैंड परिसर में टूटे बेंच को डिपो के अधिकारियों ने ठीक करवा दिया है। इससे अब यात्रियों को राहत मिलेगी और बस का इंतजार उन्हें बूथ पर खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा। इस समस्या को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था।

बता दें कि दादरी बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के बैठने के लिए रखवाए गए बेंच कई दिनों से टूटे पड़े थे। लंबा समय बीतने के बाद भी अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। दूसरी ओर बेंच की कमी के चलते यात्रियों को बूथों पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


यात्रियों की इस समस्या को अमर उजाला ने 23 अक्तूबर के संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। इस संबंध में बस स्टैंड परिसर में कुर्सियां टूटीं, यात्री परेशान...नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। बुधवार को खबर प्रकाशित होने के बाद डिपो के अधिकारी हरकत में आए और टूटे बेंच को ठीक करवा दिया। बावजूद इसके बस स्टैंड परिसर में बेंच की कमी बरकरार है। इसका समाधान नए बेंच आने के बाद ही होगा। फिलहाल, डिपो के अधिकारियों की ओर से नए बेंच की खरीद संबंधी मांग मुख्यालय नहीं भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्सन:

जो बेंच टूटे पड़े थे, उन्हें दुरुस्त करवा दिया है। अगर फिर भी बेंच की कमी बनी है तो इसे जल्द दूर करवा देंगे।

-नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी रोडवेज डिपो



फोटो 04

दादरी बस स्टैंड परिसर में ठीक हुआ बेंच। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed