{"_id":"65e8ab5b80ae4833ff0c015b","slug":"broke-traffic-rules-fined-rs-1742-lakh-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114552-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 65 दिनों में 3,967 चालकों ने तोड़े यातायात नियम, 17.42 लाख रुपये लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 65 दिनों में 3,967 चालकों ने तोड़े यातायात नियम, 17.42 लाख रुपये लगाया जुर्माना
विज्ञापन
चरखी दादरी। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। इसके लिए पुलिस दोहरा प्रयास कर रही है। एकतरफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है, तो दूसरी ओर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर शिकंजा कसा जा रहा है। पिछले 65 दिनों में 3,967 चालकों के पुलिस टीमों ने चालान कर 17.42 लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि सड़क हादसों को कम करने के लिए यातायात नियमों का पालन करना सबसे जरूरी है। यातायात नियम अपनाकर हम अपने साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकते हैं। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से पांच मार्च तक 3,967 चालान किए गए हैं। हेलमेट न लगाने पर 312 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए हैं जबकि सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 73 चालान हुए हैं। काली फिल्म लगे 25 वाहनों के भी पुलिस टीमें चालान कर चुकी हैं। सायलंसर से पटाखे बजते पाए जाने पर 23 चालकों के चालान हुए हैं। सर्वाधिक 487 चालान लेन चेंज के हुए हैं।
हाईटेक हुई दादरी पुलिस, घर भेज रही चालान
दादरी पुलिस हाईटेक हो चुकी है, नियम तोड़ने पर वाहन चालकों के घर भी चालान भेज रही है। एक जनवरी से 5 मार्च तक 1335 पोस्टल चालान किए गए हैं। ज्यादातर गलत पार्किंग के हैं।
विज्ञापन
बुलेट से पटाखे बजे तो चालक के साथ मिस्त्री पर गिरेगी गाज
एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर हवाबाजी करने वाले युवा सचेत हो जाएं। सायलंसर से पटाखा छोड़ने वाली बुलेट के चालक को बख्शा नहीं जाएगा। चालक के साथ सायलंसर मोडिफाइड करने वाले मिस्त्री पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
दोपहिया चालक हेलमेट अवश्य पहने : एसपी
एसपी पूजा वशिष्ठ ने कहा कि जिलावासी अपनी, परिवार व दूसरों की सुरक्षा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालना करें। दोपहिया चालक हेलमेट अवश्य पहने। चार पहिया चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें।