फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Brij Bhushan is a characterless person said Mahabir Phogat

महाबीर फौगाट बोले: बृजभूषण चरित्रहीन व्यक्ति, अपने बचाव में फौगाट परिवार के खिलाफ दे रहा बयान

Wed, 03 May 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2023 01:17 AM IST
सार

पहलवानों के यौन शोषण मामले में द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी । उन्होंने कहा कि आज भी बेटियां बृजभूषण से भयभीत है। 

विज्ञापन
Brij Bhushan is a characterless person said Mahabir Phogat
बेटियों के साथ महाबीर फौगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला पहलवान के यौन शोषण मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे धरने को कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण ने राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने इस प्रकरण को लेकर फौगाट परिवार पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन


मंगलवार को विनेश फौगाट के ताऊ एवं द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट ने बृजभूषण के आरोप पर पलटवार किया। महाबीर फौगाट ने कहा कि बृजभूषण चरित्रहीन व्यक्ति है और अपने बचाव में फौगाट परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन


महाबीर फौगाट ने कहा कि बृजभूषण लंबे समय से महिला पहलवानों का शोषण कर रहा है, लेकिन उसके डर के मारे किसी ने आवाज नहीं उठाई। द्रोणाचार्य अवार्डी महाबीर फौगाट ने कहा कि आज भी महिला पहलवान बृजभूषण से भयभीत हैं। अगर सरकार बेटियों को न्याय दिलाना चाहती है तो तुरंत प्रभाव से बृजभूषण को पद से बर्खास्त कर जेल में डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन में फौगाट परिवार से जुड़े पहलवान ही शामिल होने के सवाल के जवाब में महाबीर फौगाट ने कहा कि अन्याय और शोषण खत्म करने के लिए पूरा देश एक साथ लड़ाई नहीं लड़ता, बल्कि किसी को पहल करनी पड़ती है। यह पहल विनेश फौगाट और बजरंग पूनिया ने की है।

भतीजी और दामाद के आरोपों को बताया सही
बता दें कि विनेश फौगाट पहलवान महाबीर फौगाट की सगी भतीजी हैं जबकि बजरंग पूनिया उनके दामाद हैं। बजरंग की शादी महाबीर की तीसरे नंबर की बेटी संगीता फौगाट से हुई थी और संगीता भी बड़ी बहन विनेश के साथ शुरुआत से ही धरना स्थल पर डटी हुई है।


दंगल गर्ल गीता और रितू भी उतरी विनेश के समर्थन में
भाजपा नेत्री बबीता फौगाट की बड़ी बहन एवं दंगल गर्ल गीता फौगाट भी पहलवानों के समर्थन में उतर आई हैं। उन्होंने पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए ट्वीट किया जिसमें सभी से मिलकर लड़ाई लड़ने की अपील की गई। वहीं, गीता की सबसे छोटी बहन एवं एमएमए खिलाड़ी रितू फौगाट ने भी पहलवानों का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed