फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Branch manager accused of embezzling Rs 39.20 lakh by mortgaging fake gold arrested

Charkhi Dadri News: नकली सोना गिरवी रखकर 39.20 लाख का गबन करने का आरोपी ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Branch manager accused of embezzling Rs 39.20 lakh by mortgaging fake gold arrested
चरखी दादरी। शहर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन एजेंसी में नकली सोना गिरवी रखकर 39.20 लाख का गबन करने के आरोपी ब्रांच मैनेजर को पुलिस ने प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने सोनीपत जिले के गोहाना निवासी आरोपी विजय को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल 2025 को मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के एरिया मैनेजर पंकज कुमार ने पुलिस को ब्रांच मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोप था कि ब्रांच मैनेजर विजय व अन्य स्टाफ ने ग्राहकों से मिलीभगत कर नकली सोना गिरवी रखा और उन्हें 39.20 लाख की लोन राशि जारी कर गबन किया।
विज्ञापन

26 मार्च को गबन का पता लगा
गबन का पता 26 मार्च को लेखा परीक्षक की शाखा ऑडिट के दौरान लगा। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई और पुलिस ने गिरवी रखा नकली सोना कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपियों के ठिकानों पर कई बार छापा डाला। इस मामले में एक अगस्त को झज्जर जिले के गांव महमूदपुर माजरा निवासी सुमित से पूछताछ की लेकिन हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत होने के कारण उसे छोड़ दिया गया। इस मामले में अब आरोपी ब्रांच मैनेजर विजय की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed