फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   both indian teams won gold in asian youth games

Charkhi Dadri News: एशियन यूथ गेम्स में भारतीय कबड्डी टीमों ने जीते स्वर्ण

Sun, 26 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 26 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
both indian teams won gold in asian youth games
भारत की विजेता कबड्डी टीमों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बहरीन के मनामा में आयोजित तीसरे एशियन यूथ गेम्स 2025 में भारत की कबड्डी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
18 से 23 अक्तूबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की लड़कों व लड़कियों, दोनों कबड्डी टीमों ने फाइनल मुकाबले में ईरान को हराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दादरी निवासी और एशियन सर्कल स्टाइल समिति के महासचिव एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन कुलदीप दलाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़कों की टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में ईरान को 35-32 के नजदीकी अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लड़कियों की टीम ने एकतरफा मुकाबले में ईरान को 75-25 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि भारतीय टीमों ने बेहतरीन रणनीति, अनुशासन और टीम भावना के बल पर प्रतिद्वंद्वी टीमों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया। यह जीत भारत की खेल क्षमता और समर्पण का उज्ज्वल उदाहरण है। दोनों ही टीमों के प्रदर्शन ने दर्शकों और खेल प्रेमियों के दिल जीत लिए। दोनों टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने भारत को एशियन मंच पर फिर कबड्डी में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की टीम के कोच निवास रेड्डी और प्रबंधक दीपक निवास हुड्डा तथा लड़कियों की टीम की कोच ममता पुजारा और प्रबंधक जयाश्री स्वैन ने खिलाड़ियों के समर्पण, टीम भावना और कठिन परिश्रम को इस सफलता का आधार बताया। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार और एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव नसीब जांघू ने दोनों टीमों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल और अनुशासन से न केवल देश का नाम रोशन किया है बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बने हैं।

प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के निदेशक तेजस्वी गहलोत, एकेएफआई के अध्यक्ष विभोर विनीत जैन, एकेएफआई के महासचिव जितेंद्र ठाकुर, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी निदेशक कुलदीप गुप्ता, श्रीकांत, राजकुमार भरटाना, जगदीश शर्मा, राजेश कुमार बहरीन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed